Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकैंटीन संचालक और नौकर पर कैंटीन में काम करने वाली किशोरी से...

कैंटीन संचालक और नौकर पर कैंटीन में काम करने वाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

-एसएसपी ने पाकबड़ा थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के दिए आदेश

मुरादाबाद (हि.स.)। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक कैंटीन संचालक और उसके नौकर द्वारा कैंटीन में काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसके साथ एक आरोप यह भी है कि आरोपित ने पैसे लेकर किशोरी को अन्य लोगों से संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया गया। किशोरी की मां को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। पीड़िता की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने को लेकर गुहार लगाई है। प्रकरण में एसएसपी ने पाकबड़ा थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पीड़िता का मां ने बताया कि उसके पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। चार लड़कियां और दो बेटे हैं। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजरा कर रहे हैं। महिला के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बेटी कैंटीन में काम करती थी। आरोप लगाया गया है कि कैंटीन स्वामी की पत्नी अक्सर उसकी बेटी को अपने साथ ले जाया करती थी। शुरुआत में सब ठीक रहा लेकिन बाद में वह घर आने पर गुमसुम रहने लगी। किशोरी ने मां को बताया कि कैंटीन स्वामी और उसका एक नौकर कैंटीन के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। यह भी आरोप लगाया कि प्रधान समेत कई अन्य लोगों से भी आरोपितों ने पीड़िता का दुष्कर्म कराया।

पीड़िता के अनुसार लोगों से पैसे लेकर आरोपित पीड़िता को उनसे संबंध बनाने के लिए मजदूर करता था। विरोध करने पर कैंटीन संचालक ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। किशोरी की मां के अनुसार उसने पाकबड़ा पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने पाकबड़ा एसएचओ को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular