Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआबकारी विभाग की चेकिंग में पांच शराब तस्कर गिरफ्तार

आबकारी विभाग की चेकिंग में पांच शराब तस्कर गिरफ्तार


यूपी में सप्लाई के लिए ला रहे थे सस्ती शराब

गाजियाबाद (हि.स.)। दिल्ली से सस्ती शराब लाकर उत्तर-प्रदेश में लाकर बेचने वाले तस्करों पर आबकारी विभाग इन दिनों लगातार शिकंजा कसे हुए है।

बीती रात आबकारी विभाग ने दिल्ली से सटे इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कार व दुपहिया वाहनों से शराब लाते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है तथा भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात्रि तक विभाग की विभिन्न टीमों ने दिल्ली बॉर्डर, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट, भोपुरा चेक पोस्ट, लोनी बॉर्डर, नंदग्राम पर चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान प्रथम टीम ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर लाते हुए 45 पौवे क्रेजी रोमियो ब्रांड (अरुणाचल प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य) के साथ एक सोनू को गिरफ्तार किया है। थाना नंदग्राम से रोहित व ब्रजेश को 68 पौवे क्रेजी के साथ गिरफ्तार किया गया। तृतीय टीम ने लोनी बॉर्डर से सुधीर को अंकुर विहार के पास से 98 पौवे मोटा ब्रांड (फ़ॉर सेल इन हरियाणा )की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि डासना टोल पर तैनात टीम ने चेकिंग के दौरान विधान कुमार को क्रेटा कार 12 बोतल ब्लैक डॉग ( प्रत्येक 750 एमएल ) एवं 12 बोतल जे एंड बी (प्रत्येक 750 एमएल) के साथ गिरफ्तार किया गया।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular