Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआग से खेतों में खड़ी 16 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

आग से खेतों में खड़ी 16 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

– सूचना के दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

औरैया (हि.स.)। जनपद के कंचौसी चौकी क्षेत्र के गांव दौही में खेतों में खड़ी 16 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए। आग का पता लगते ही आसपास गांवों के किसान भी आग बुझाने के लिए खेतो की ओर दौड़ पड़े, तीन घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मामले की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस व 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव निवासी शिवेंद्र सिंह की सात बीघा, ब्रजेन्द्र सिंह की 3 बीघा, बीरेन्द्र सिंह 3 बीघा व प्रसादपुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह की एक-एक बीघा गेंहू फसल जलकर राख हो गई।

देर से पहुंची दमकल

खेतों में लगी आग की सूचना के दो घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। जिससे लगभग 16 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गेहूं की फसल में आग लगने से कई किसानों को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल रणवीर सिंह पुष्कर ने बताया नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular