Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआग में फंसी महिला को पुलिस ने बचाया

आग में फंसी महिला को पुलिस ने बचाया

बस्ती(हि.स.) जनपद पुरानी बस्ती क्षेत्र के मंगलबाजार में शितला प्रसाद अग्रहरी पुत्र स्व0 सरयू प्रसाद का बाजार में स्थित मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई जिसमे विमला देवी पत्नी स्व. विश्वनाथ प्रसाद उम्र करीब 70 वर्ष फंस गई थी । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती प्रदीप कुमार सिंह स्थानीय पुलिस फोर्स व जनपदीय फायर ब्रिगेड टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और विमला देवी को सकुशल बाहर निकाला गया तथा तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। उक्त महिला की स्थिति ठीक है।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular