Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापर

आगरा : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापर

आगरा (हि.स.)। ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार की बीती रात पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापा मारा। यहां पर अपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां मिली। मौके से संचालक और उसका साथी फरार है। उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ताजगंज क्षेत्र के विभव नगर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापर का धंधा चलाये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस को मौके से छह युवक और पांच युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

पुलिस को जांच में स्पा सेंटर भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला है। रिसेप्शन के पीछे छह केबिन मिले, जहां पर देह व्यापार के धंधा चलता था। मौके से पुलिस को एक रजिस्टर भी मिला है, जिस पर युवतियों के नाम और रुपये लिखे हुए थे। पुलिस अब फरार आरोपितों की तलाश में है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular