Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: जहरीली शराब ने ले ली अधेड़ की जान

आगरा: जहरीली शराब ने ले ली अधेड़ की जान

आगरा (हि.स.)। थाना एत्मादपुर के गांव नगला तुलसी में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि मिलावटी शराब पीने से मृत्यु हुई है। पड़ोस के गांव गढ़ी गज्जू में मिलावटी शराब बनाकर बेची जाती है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। 

नगला तुलसी निवासी 50 वर्षीय जगत सिंह किसान थे। उनके बेटे लालू का कहना है कि जगत सिंह रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम को खेतों की ओर घूमने गए थे। घर लौटने से पहले रात को गढ़ी गज्जू गए और वहां से शराब लेकर पीने के बाद घर आए। देर रात उन्हें अचानक उल्टियां होने लगीं। स्वजन उन्हें एत्माद्दौला क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जगत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए। मृतकों का आरोप आरोप है कि पड़ोस के गांव गढ़ी गज्जू में हरियाणा की शराब में मिलावट करके उसे बेचा जाता है। इसी को पीने से जगत सिंह की मौत हुई है।
मौके पर सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह और थाना प्रभारी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। सीओ का कहना था कि किसान के स्वजन मिलावटी शराब पीने से मौत का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। गढ़ी गज्जू में भी शराब बिक्री की जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular