Tuesday, May 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: छत पर सो रहे परिवार पर फेंका तेजाब, चार लोग झुलसे

आगरा: छत पर सो रहे परिवार पर फेंका तेजाब, चार लोग झुलसे

आगरा (हि.स.)। आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते छत पर सो रहे परिवार पर तेजाब फेंक दिया गया। इस हमले में चार लोग झुलस गए हैं। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में कल्लू नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मामला आगरा के थाना शाहगंज के कोल्हाई क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार देर रात रविवार को ऑटो चालक असलम और उसके परिवार के चार अन्य लोग साहिल, फुरकान, एल्मा और रेशमा गर्मी के चलते छत पर सोये हुए थे। इसी दौरान उन पर तेजाब का हमला कर घायल किया गया। इस हमले में परिवार के चार लोग साहिल, फुरकान, एल्मा और रेशमा बुरी तरह झुलस गए। इस हमले के बाद चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में झुलसे साहिल और फुरकान को छुट्टी दे दी गयी है और एल्मा और रेशमा का इलाज चल रहा है।

इस मामले में में पुलिस द्वारा असलम के पडोसी कल्लू को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किये जाने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में असलम द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 10 वर्ष पूर्व उसका भाई कल्लू की पत्नी को ले गया था। जिस वजह से कल्लू उनके परिवार से रंजिश मानता है। इसी रंजिश के चलते कल्लू ने उसके परिवार पर तेज़ाब डाला है। पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular