Wednesday, July 29, 2026
Homeमनोरंजनआखिरकार वरुण धवन संग नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु

आखिरकार वरुण धवन संग नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु वरुण धवन के साथ प्राइम वीडियो और रूसो ब्रदर्स एजीबीओ की ग्लोबल इवेंट सीरीज ”सिटाडेल” यूनिवर्स के इंडियन इंस्टालमेंट में मुख्य भूमिका निभाएंगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। इस सीरीज को राज और डीके क्रिएट करेंगे। प्राइम वीडियो द्वारा शेयर फोटो में सामंथा रुथ प्रभु को ब्राउन लैदर जैकेट, सनग्लासेज और ब्लैक जींस में एजेंट की तरह देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, ”मिशन चालू है, हम सिटाडेल की इंडियन इंस्टॉलमेंट के रोल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”

सामंथा ने कहा, ”जब प्राइम वीडियो और राज एंड डीके ने इस सीरीज के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मैंने तुरंत उनके साथ काम करने का फैसला लिया। मैंने द फैमिली मैन में इस टीम के साथ काम किया है, इसलिए यह मेरे लिए घर वापसी जैसा ही है।”

उन्होंने आगे कहा, “सिटाडेल यूनिवर्स और दुनिया भर में प्रोडक्शंस के बीच एक-दूसरे से जुड़ी कहानी से मैं काफी प्रभावित हुई और सच कहूं तो सबसे बड़ी बात यह है कि इसके इंडियन इंस्टॉलमेंट की स्क्रिप्ट ने मुझे बेहद उत्साहित किया। मैं बेहद खुश हूं कि मुझे रूसो ब्रदर्स के कॉन्सेप्ट पर आधारित इस ब्रिलियंट यूनिवर्स का हिस्सा बनने का मौका मिला है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मुझे इस प्रोजेक्ट के जरिए पहली बार वरुण के साथ काम करने का मौका मिला है। वे काफी जिंदादिल इंसान हैं और अपने आसपास के माहौल को हमेशा खुशनुमा बनाए रखते हैं।”

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular