Monday, June 22, 2026
Homeखेलअश्विन सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज : मार्नस लाबुशेन

अश्विन सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज : मार्नस लाबुशेन

सिडन (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने करियर में अब तक जीतने भी भारतीय गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें अश्विन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।

लाबुशेन ट्विटर पर एक प्रश्नोत्तर सत्र कर रहे थे, जब एक प्रशंसक ने उनसे अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया,”विराट और अश्विन।”

लाबुशेन वर्तमान में दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं और उनके बाद जो रूट और केन विलियमसन हैं।

विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में नौवें स्थान पर हैं जबकि रविचंद्रन अश्विन सबसे लंबे प्रारूप में दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular