Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्याकर भागा पति

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्याकर भागा पति

हरदोई(हि.स.)। कोतवाली शाहाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को पति ने पहले पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

शाहाबाद थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव में रहने वाला गुलफाम पत्नी फरीन बानो पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। कुछ दिन पूर्व भी उसने पत्नी को पीटा था। मामला जब पंचायत में पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बावजूद बुधवार को एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया।

सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी, सीओ हेमंत उपाध्याय और कोतवाली शाहाबाद प्रभारी सुरेश कुमार मिश्र फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक महिला के मौत के कारणों की अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है, हालांकि फरार पति पर हत्या का आरोप लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

अम्बरीष/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular