Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध वसूली का आरोप लगा ई-रिक्सा चालकों ने की नारेबाजी

अवैध वसूली का आरोप लगा ई-रिक्सा चालकों ने की नारेबाजी

फिरोजाबाद (हि.स.)। शहर के ई-रिक्शा चालकों ने बुधवार को अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जलकल विभाग में नारेवाजी की। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें उन्होंने बेवजह परेशान न करने और जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। 
ई-रिक्शा चालकों का एक प्रतिनिधि मंण्ड़ल बुधवार को नगर निगम के जलकल विभाग पहुंच गया। जहां उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर पर्ची काटने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुये नारेवाजी की। प्रतिनिधि मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे सनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा ई रिक्शा वालो की अवैध रूप से साढ़े सात सौ रूपये की पर्ची काटी जा रही है। नगर निगम सीमा में रिक्शा चलाने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही बताया कि नगर के प्रमुख सुभाष तिराहा सहित अन्य चैराहों पर खड़ा करने पर परेशान किया जाता है। पुलिसवाले भी परेशान करते है। उनकी मांग है कि बेवजह उनका उत्पीड़न न किया जाए। इस दौरान संतोष, रमन, विकास, आकाश, दिनेश बाबू सहित काफी संख्या में ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे। 
इस सम्बंध में नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि निगम कर्मियों द्वारा रजिस्ट्रेशनन शुल्क की रसीद काटी जा रही है जो अनिवार्य है। अवैध वसूली के आरोप निराधार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular