Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध मिट्टी के खनन पर पुलिस प्रशासन ने की छापेमारी

अवैध मिट्टी के खनन पर पुलिस प्रशासन ने की छापेमारी

जालौन(हि.स.)। जालौन कस्बे में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतों पर पुलिस प्रशासन ने छापेमारी की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने खनन के क्षेत्र पर छापेमारी की। एसडीएम और सीओ जालौन ने पुलिस टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

जालौर कस्बे में लगातार अवैध मिट्टी खनन को लेकर प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी। गुरुवार को पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया, जिसमें मिट्टी खनन से जुड़े हुए आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर पकड़ा गया। पकड़े गए सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जालौन कोतवाली में खड़ा कराया गया। प्रशासन की छापेमारी से मिट्टी खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।

क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जालौन कस्बे के प्रताप पुरा इलाके के पास में अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसको लेकर प्रशासन के साथ में मौके पर निरीक्षण किया गया, जहां पर अनियमितता पायी गई और अवैध खनन में लिप्त आधा दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली में खड़ा कर कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

विशाल/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular