बिजनौर ( हि.सं.)। जिले के धामपुर, नजीबाबाद चांदपुर, नगीना, में भी अवैध निर्माण को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। थाना अफजलगढ़ के ग्राम कासमपुर गढी में ब्लॉक अफजलगढ़ की दीवार के पास अतिक्रमण कर बनाई गई अट्ठारह अवैध दुकानों को उप जिला अधिकारी धामपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अफजलगढ़ एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से बनी हुई दुकानों को गिराया गया । भारी पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्यावाही आम जनता खुश है वही अवैध कब्जा धारियों में कार्यवाही को लेकर भय व्याप्त है।
