Friday, September 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : नशीला पदार्थ खिलाकर टैम्पो चालक को लूटा

अलीगढ़ : नशीला पदार्थ खिलाकर टैम्पो चालक को लूटा

अलीगढ़ । थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाई-वे पर बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर चालक से उसका टैंपो और पांच सौ रूपये लूट लिए। किसी तरह से पीडित अपने घर पहुंचा, अब पिछले दो दिनों से वह खुद लुटेरों की तलाश में जुटा हुआ है।
सासनीगेट के मोहल्ला गंभीरपुरा निवासी दीपक कुमार किराए का टैंपो चलाकर परिजनों का पालन पोषण करता है। दीपक का कहना था कि शुक्रवार को गांधी पार्क के कंपनी बाग चौराहा पर वह टैंपो लेकर यात्रियों का इंतजार कर रहा था। इस बीच चार लोग आए और उन्होंने भाडे पर टैंपो लिया और बन्नादेवी की ओर चल दिए। टैंपो सवार लोगों ने रसलगंज इसके से कुछ सामान खरीदा और गंदा नाला बाइपास से हाई-वे की ओर पहुंचे। इस बीच उन्होंने दीपक को किसी तरह से नशीली चाय पिलायी। दीपक के बेहोश होने पर लुटेरे उसका टैंपो और जेब में रखे पांच सौ रूपये लूट ले गए। देर रात दीपक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसका सेलफोन मिलाया लेकिन वह स्विच ऑफ आया, जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह किसी तरह से उसे होश आया तो वह पास ही एक खोखा के पास पहुंचा, जहां बैठे दुकानदार से अपने टैंपो के बारे में जानकारी की लेकिन उनसे इंकार कर दिया। किसी तरह से पीडित घर पहुंचा। पिछले दो दिनों से पीडित आरोपितों की तलाश करने में जुटा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular