Friday, May 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअलाया अपार्टमेंट हादसे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

अलाया अपार्टमेंट हादसे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

लखनऊ (हि.स.)। वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट मामले में अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने रविवार को हजरतगंज थाना को शिकायत भेजी है।

इसमें उन्होंने अपार्टमेंट के मालिकों के साथ एलडीए के सम्बंधित अफसरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस पर पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज एफआईआर में एलडीए के अफसरों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अमिताभ ने हजरतगंज इंस्पेक्टर को पत्र भेज कर कहा है कि वह इस मामले में एलडीए के अफसरों की लापरवाही के सबूत देंगे। साथ ही उन्होंने एक पत्र निर्गत कर इलाके के लोगों को भी पुलिस को एलडीए के अफसरों की लापरवाही के सबूत देने की अपील की है। ताकि मृतकों, घायलों और उनके परिवार के साथ न्याय हो सके।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular