अर्जुन रामपाल की कोविड-19 टेस्ट निगेटिव, चार दिन बाद फिर होगा टेस्ट

अर्जुन रामपाल ‘नेल पॉलिश’ के सेट पर अपने को-स्टार मानव कौल और आनंद तिवारी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद काफी डर गए थे। उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था और खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। अब अर्जुन के लिए राहत की खबर की है। अभिनेता अर्जुन रामपाल की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेट‍िव आया है। उन्हें चार दिन में एक बार फिर टेस्ट करवाना होगा। अर्जुन ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी और अपने फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। 
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-‘कोविड टेस्ट निगेट‍िव है। आपके प्यार और प्रार्थना के लिए धन्यवाद। चार दिन में दोबारा टेस्ट करवाना होगा, लेकिन राहत मिली है।’ साथ ही हैशटैग स्टेस्ट्रांग और स्टेसेफ लगाया। 

तस्वीर में अर्जुन रामपाल ने थम्सअप किया है। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बताया था कि ‘नेल पॉलिश’ के को-स्टार मानव कॉल और आनंद तिवारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया। एहतियात के तौर पर शूट को रोक दिया गया। फिल्म की शूट‍िंग फिल्म‍िस्तान स्टूड‍ियो में हो रही थी।अभिनेता अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को लिखा था-‘घर पर बूमर क्वारंटाइन, मेरे को-स्टार मानव कौल और आनंद तिवारी कल सेट पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रोडक्शन ने शूटिंग को तुरंत रोक दिया क्योंकि ऐसा करना सही है। हम सभी का दोबारा टेस्ट कराया जा रहा है। जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद है। टेस्टिंग का समय है, लेकिन हम सभी को बहादुर बनना होगा। उनके शीघ्र सुधार की कामना करता हूं। मैं अपने रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं। क्योंकि उनके साथ निकट संपर्क रहा।’ साथ ही अर्जुन ने हैशटैग नेलपॉलिश, विलबाउंसबैक, फाइटर्स, फिंगरक्रॉस्ड और जी5 लगाया। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने हाल ही में काम पर वापस लौटने की खुशी जाहिर की थी। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ में अभिनेता मानव कौल, रजित कपूर और आनंद तिवारी भी हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल वकील का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ की कहानी एक मर्डर ट्रायल पर आधारित है। भार्गव कृष्णा द्वारा निर्देशित ‘नेल पॉलिश’ का प्रीमियर जी5 पर जल्द ही होगा। अर्जुन रामपाल पिछले साल वेब सीरीज द फाइनल कॉल के साथ डिजिटल डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म 2018 में पलटन थी। 

error: Content is protected !!