Wednesday, October 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकाः दस लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन

अमेरिकाः दस लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन

वॉशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका में दस लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड की ओर से यह जानकारी दी गई है।

रेडफील्ड ने कहा है कि अमेरिका ने बहुत जल्दी यह कामयाबी हासिल कर ली है। 10 लाख लोगों ने कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। यह प्रक्रिया प्रशासन की ओर से 10 दिन पहले शुरू की गई थी। रेडफील्ड ने सभी अमेरिकियों से आग्रह किया है कि वह सभी स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करें। खासकर वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने तक अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर रखना।

अमेरिकी अधिकारियों को उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक मंजूर किए गए दो वैक्सीन उत्पादकों  बायोनटेक-फाइजर और मॉडर्ना से ऑर्डर पर वैक्सीन की एक करोड़ खुराक विकसित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular