Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी : पांच माह का नवजात शिशु झाड़ियों में मिला

अमेठी : पांच माह का नवजात शिशु झाड़ियों में मिला

अमेठी (हि.स.)। गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार को एक नवजात शिशु मिला। यहां के एक ग्रामीण महिला ने उसे अपने पास रखकर पालने की बात कह रही है। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है। 

गौरीगंज के नंदा का पुरवा गांव में रहने वाली महिला गुड्ड्न ने बताया कि सोमवार की सुबह तकरीबन तीन बजे नित्य​क्रिया के लिए गयी थी। खेत की झाड़ियों में उसे बच्चे की रोने की आवाज सुनायी दी तो वहां पहुंची और देखा कि एक पांच माह का नवजात रो रहा है। महिला बच्चे को उठाकर घर ले आयी और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की। 

गुड्ड्न की मां गंगा देवी ने बताया की हमारी बेटी को यह नवजात शिशु झाड़ियों में मिला है। बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य है। अब हम उसे पालेंगे और​ किसी को नहीं देंगे। इसके बाद पुलिस ने अपना कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular