Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी : घर में दो बच्चों समेत महिला के मिलें शव

अमेठी : घर में दो बच्चों समेत महिला के मिलें शव

– महिला की लाश फांसी के फंदे से लटका मिला, बच्चों की धारदार से रेता गया गला

अमेठी (हि.स.)। शिवरतनगंज थाना के गांव कुकहा रामपुर में मंगलवार को एक घर में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की लाशें मिली हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुकहा रामपुर गांव निवासी धर्मराज पासी की पत्नी शीतला देवी (28) अपने दो बच्चों एवं 65 वर्षीय वृद्ध सास के साथ गांव में रहती थी। आज जब सुबह घर में कोई चहल-पहल नहीं हुई तो एक बुजुर्ग महिला ने पड़ोस के लोगों को सूचना दी, जिस पर लोगों ने ग्राम प्रधान को बताया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मेरे साथ दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव पड़े मिलें।

कमरे के अंदर शीतला देवी (28) का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया और जमीन पर उसकी बेटी निधि (06), बेटा नितेश (04) का शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। दोनों बच्चों के गले कटे हुए थे। किसी धारदार हथियार से इनके गले काटे गए थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए जांच में जुट गयी।

पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन ने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवरतनगंज को यथावश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular