Friday, September 18, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअमृत सरोवर में नहा रहे तीन बच्चे डूबे, दो की मौत

अमृत सरोवर में नहा रहे तीन बच्चे डूबे, दो की मौत

अयोध्या (हि.स.)। सोमवार को अमृत सरोवर में नहाने उतरे तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए। तीनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बेसुध हालत में बाहर निकाला। आनन-फानन में तीनों को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 8 साल के बच्चे का इलाज चल रहा है।

जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ऐमी आलापुर में यह घटना घटित हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूरा बाजार चौकी क्षेत्र के ऐमी आलापुर गांव के तीन बच्चे 12 वर्षीय प्रियांशु पुत्री अमरेंद्र पांडेय, 6 वर्षीय कीर्ति पुत्री गौतम कुमार पांडेय व 8 वर्षीय कुनाल रविवार की शाम शौच के लिए गए थे और सरोवर में नहाने लगे थे।

पूराबाजार चौकी प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि बच्चे अपने परिवार वालों से शौच के लिए कह कर घर से बाहर निकले थे। दोनों बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार करा दिया।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular