-गोरखपुर, बलिया, देवरिया और प्रयागराज में सभाएं
लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि अमित शाह मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे कायस्थ पट्टी, रानीगंज, प्रतापगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:15 बजे शिव जियावन इंटर कालेज, लेड़ियारी, कोरांव, प्रयागराज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाह दोपहर 3:45 बजे दुर्गा पूजा पार्क, प्रीतम नगर, प्रयागराज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं शाम 4:45 बजे ललित स्वीट हाउस प्रयागराज से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगे।
देवरिया, बलिया और गोरखपुर में नड्डा के कार्यक्रम
बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। नड्डा दोपहर 12:30 बजे सतशी इंटर कालेज, देवरिया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे रतसड़ इंटर कालेज, रतसड़, बलिया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 5:30 बजे होटल शिवाय, गोरखपुर में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।
राजनाथ सिंह बलिया और गोरखपुर में करेंगे जनसभा
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12:30 बजे ज्ञानकुल विद्यालय, वंशी बाजार, सिकन्दरपुर, बलिया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं दोपहर 2:30 बजे भुमिधर डिग्री कालेज, सिकरीगंज, खजनी, गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:50 बजे गायत्री मैरिज हॉल, वसुधा पिपरौली बाजार, गोरखपुर में जनसभा को सम्बोधित करेगें।
दिलीप शुक्ला
