Tuesday, July 28, 2026
Homeमनोरंजनअमिताभ बच्चन हुए कोरोना संक्रमित

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली(हि.स.)। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

अमिताभ बच्चन ने मंगलवार देर रात एक ट्वीट कर कहा, ‘अभी-अभी मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, वे सभी जो मेरे आस-पास रहे हैं, कृपया अपनी जांच करवाएं।’

अमिताभ बच्चन जुलाई 2020 में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उस समय बच्चन परिवार के कई अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हुए थे।

प्रभात

RELATED ARTICLES

Most Popular