Monday, September 28, 2026
Homeराष्ट्रीयअमरिंदर के सिद्धू पर लगाए आरोपों का जवाब दे कांग्रेस : जावड़ेकर

अमरिंदर के सिद्धू पर लगाए आरोपों का जवाब दे कांग्रेस : जावड़ेकर

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर लगाए गए आरोपों पर पार्टी से प्रतिक्रिया की मांग की है। पार्टी का कहना है कि अमरिंदर की ओर से सिद्धू को ‘देश विरोधी’ करार देने के बाद क्या पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पर कोई कार्रवाई करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने आज कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व से इन मुद्दों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उदाहरण दिया है कि किस तरह सिद्धू ने भारत पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान जाकर वहां के सेना प्रमुख को गले लगाया था।

जावड़ेकर ने कहा कि अमरिंदर ने सिद्धू को देश विरोधी करार दिया है। देश के मन में यह मुद्दा पहले से ही था। अमरिंदर सिंह ने इसे मुखर कर दिया है। भाजपा का सवाल है कि कांग्रेस पार्टी या सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका इसपर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। पार्टी मांग करती है कि इतना बड़ा संगीन आरोप लगाने के बाद कांग्रेस को इसपर अपना पक्ष रखना चाहिए और बताना चाहिए कि सिद्धू के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से कई दिनों से चली आ रही खिंचातान के बाद इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सिद्धू पर देशद्रोही होने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दोस्त हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular