Thursday, May 7, 2026
Homeअन्यअभिनेत्री स्वरा भास्कर व ट्विटर के एमडी खिलाफ शिकायत दर्ज

अभिनेत्री स्वरा भास्कर व ट्विटर के एमडी खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली (हि.स.)। गाजियाबाद में बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट वाले वीडियो को शेयर करना अभिनेत्री स्वरा भास्कर को भारी पड़ गया। नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाने में अभिनेत्री स्वरा भास्कर एवं ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी गई है।डीसीपी दीपक यादव का कहना है कि शिकायत में लगाये गए आरोप को लेकर छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद तय किया जाएगा कि एफआईआर बनती है या नहीं। शिकायत वकील अमित आचार्य ने दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular