Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामला : आरोपी गायक समर की जमानत याचिका...

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामला : आरोपी गायक समर की जमानत याचिका पर सुनवाई 17 मई को

वाराणसी (हि.स.)। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के आरोप में जिला जेल चौकाघाट में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई नहीं की जा सकी। अब इस मामले में 17 मई को सुनवाई होगी।

आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि 17 मई को भी समर सिंह की जमानत अर्जी का विरोध करेंगे। अधिवक्ता शशांक शेखर ने बताया कि वाराणसी कचहरी के स्थानांतरण के विरोध को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर है। इसलिए समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो पाई।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीती 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को छह अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। आठ अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular