Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में तालिबान के काफिले पर हमला, दो की मौत

अफगानिस्तान में तालिबान के काफिले पर हमला, दो की मौत

काबुल(हि.स.)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के काफिले पर सोमवार सुबह गोलियां व बम बरसाकर हमला किया गया। हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से ज्यादा तालिबान सदस्य जख्मी हो गए। घटना में एक हमलावर भी मारा गया।

तालिबान की अल-फारूक कोर के सदस्यों को हेरात शहर स्थित तालिबान के केंद्र में ले जा रही मिनी बस पर घात लगाकर हमला किया गया। कुछ बंदूकधारियों ने पश्चिम हेरात प्रांत में यह हमला करते हुए न सिर्फ गोलियां बरसाईं, बल्कि बम धमाके भी किये। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गयी। जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हेरात प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

हेरात पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने बताया कि हेरात के चौथे पुलिस जिले में सोमवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने वाहन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि घटना में एक हमलावर भी मारा गया। उन्होंने कुछ नागरिकों सहित कई अन्य लोगों के घायल होने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दो तालिबानों के मारे जाने और दो दर्जन से अधिक तालिबानों के घायल होने की जानकारी दी है। घायलों को हेरात के केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया है।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular