Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअन्नदाता के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा उद्देश्य : योगी आदित्यनाथ

अन्नदाता के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा उद्देश्य : योगी आदित्यनाथ

-नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी ने किया किसान मेले का उद्घाटन

अयोध्या (हि.स.)। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार में नरेंद्र उद्यान पहुंचकर आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और किसान मेले का उद्घाटन करते हुए मेले में लगे पंडालों के स्टालों  का भ्रमण किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अन्नदाता के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा उद्देश्य है। देश की प्रगति समृद्धि का रास्ता तब खुलेगा जब किसानों की उपज में लागत कम की जाए और खेत से लेकर बाजार तक चेन जोड़ा जाए। शासन की मनसा है कि किसानों के लिए बिना भेदभाव के काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उसके पात्रों को ही दिया गया, न कि किसी का चेहरा देखकर। किसानों को तकनीक से जोड़कर उनके खेतो में उपज बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 22 हज़ार करोड़ रुपये किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि दी गयी है। जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता वो किसानों को गुमराह कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कृषि बिल लागू होने के बाद कहा गया एमएसपी समाप्त हो जाएगी लेकिन मोदी जी ने कहा एमएसपी लागू रहेगी। योगी ने कहा कि विपक्ष गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। 2017 के पहले खरीद के केंद्र नहीं लगते थे। बिचौलिए काम करते थे लेकिन हमारी सरकार ने कोरोना काल मे चीनी मिलें बन्द नही होने दीं। सरकार किसानों की आय दुगनी करने का काम कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी मिल रहा है। किसानों की परंपरागत कृषि के अलावा वेजिटेबल बागवानी भी की जाएगी। अभिनंदन है प्रगतिशील किसानों का जो शोध करके खेती कर रहे हैं। राम की धरती पर सभी को बधाई। 500 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त को भूमि पूजन कर एक नई अयोध्या और नए कलेवर में उभरकर दुनिया के सामने आएगी। 
 जारी..

RELATED ARTICLES

Most Popular