Monday, September 21, 2026
Homeखेलअनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को खास अंदाज में दी जन्मदिन...

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘इस तस्वीर और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हो उसके लिए किसी भी फिल्टर की आवश्यकता नहीं है। आपका जीवन ईमानदारी और फौलाद की हिम्मत से बना है। आपके अंदर जो साहस है वह जीवन में किसी भी संदेह को बदल देता है। मैं ऐसे किसी को नहीं जानती, जो आपकी तरह अंधेरी जगह से खुद को उठा सकता है ।आप हर तरह से बेहतर हो, क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं मानते आप बहुत निडर हैं। मुझे पता है कि हम दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीख-चीख कर दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने अद्भुत व्यक्ति हो। वे लोग भाग्यशाली हैं जो हकीकत में आपको जानते हैं। सब कुछ इतना सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद और जन्मदिन की बधाई लव !’

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी इस पोस्ट के जरिये उनके फैंस विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं । वहीं विराट कोहली ने भी अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘ तुम मेरी ताकत हो। तुम मेरी मार्गदर्शक शक्ति हो। हम दोनों साथ हैं, इसके लिए मैं हर रोज भगवान का धन्यवाद करता हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूं।’

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और अक्सर कई मौकों पर साथ भी नजर आते थे। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में परिवार की मौजूदगी के बीच शादी की थी और इसी साल 11 जनवरी को दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा । विरुष्का के नाम से मशहूर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular