Wednesday, April 22, 2026
Homeमनोरंजनअनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में दी झूलन गोस्वामी को जन्मदिन की...

अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में दी झूलन गोस्वामी को जन्मदिन की बधाई

फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इस बीच शुक्रवार को अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर झूलन गोस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी । झूलन गोस्वामी की एक तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा-‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं चैंपियन। आपको जानना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। आप एक जनरेशन की शानदार प्लेयर रहीं हैं जिसने टीम इंडिया के महिला क्रिकेट को ऊपर उठाया है।’

अनुष्का का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अनुष्का की आगामी फिल्म चकदा एक्सप्रेस महिला क्रिकेट को लेकर दुनिया की आंखें खोल देगी। झूलन ने जिस समय क्रिकेट के जरिये अपने देश का नाम रोशन करने का फैसला किया था, उस समय महिलाओं का क्रिकेट खेलने के बारे में सोचना तक मुश्किल था। चकदा एक्सप्रेस महिला क्रिकेट की शक्ल और झूलन का जीवन बदल देने वाले तमाम किस्सों का ये एक नाटकीय रूपातंरण है।

‘चकदा एक्सप्रेस’ को प्रोसित रॉय ने निर्देशित किया है। फिल्म को कर्णेश शर्मा प्रड्यूस कर रहे हैं। कहानी अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular