अनुष्का और साक्षी में यह चीजें हैं कामन!

मनोरंजन डेस्क

नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी में एक चीज कॉमन है। दोनों टीम इंडिया के क्रिकेटरों की पत्नियां हैं। हालांकि बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसके अलावा उनके बीच एक और चीज कॉमन है। दोनों एक समय में क्लासमेट भी रही हैं। अनुष्का ने कई साल पहले एक इवेंट में इस बारे में बताया था। अनुष्का ने कहा था कि मैं और साक्षी असम में एक छोटे से कस्बे में साथ ही रहा करते थे। उन्होंने जब मुझे बताया कि वह कहां रहती थीं तो मैंने कहा, वाह मैं भी वहां रही हूं। उन्होंने बताया कि मैंने उस स्कूल में पढ़ाई की थी तो मैंने कहा कि वही तो मेरा भी स्कूल था।
दोनों एक ही दौर में एक ही कस्बे में रही हैं। हालांकि दोनों ही उस दौर में दोस्त नहीं थीं, लेकिन एक बार अनुष्का शर्मा को अचानक ही अपने बचनप की एक तस्वीर मिल गई थी, जिसमें साक्षी धोनी भी थीं। उस तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने घाघरा पहना हुआ था। फिलहाल दोनों ही एक बेटी की मां हैं। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को ही बेटी को जन्म दिया है, जबकि साक्षी की बेटी जीवा 5 साल की हैं। महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हो चुके हैं, जबकि विराट कोहली अब टीम इंडिया के कप्तान हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते साल अगस्त में ऐलान किया था कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सोमवार को विराट कोहली ने फैन्स के साथ यह खुशी साझा करते हुए लिखा, ’हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने के लिए मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’

हमारी सभी खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

error: Content is protected !!