Sunday, May 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनुराग ठाकुर ने काशी में भाजपा के लिए मांगे वोट

अनुराग ठाकुर ने काशी में भाजपा के लिए मांगे वोट

वाराणसी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही वाराणसी में राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अभियान भी जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को सिगरा खेल स्टेडियम के पूर्वी गेट से चुनाव प्रचार शुरू किया। ठाकुर ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने पत्रकारों से दावा किया कि पहले चरण के मतदान ने भाजपा की जीत तय कर दी है। पहले चरण में जनता का समर्थन जो भाजपा को मिला है, पूरा विश्वास है कि प्रदेश में इस बार और ज्यादा सीटों से भाजपा जीतेगी। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा कि वे चुनाव में हारेंगे। सपा पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव की उम्मीदवारों की सूची में कोई जेल वाला है तो कोई बेल (जमानत) वाला। सपा उम्मीदवारों की सूची में अपराधियों की भरमार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपराध और माफिया से मुक्त करने का जो संकल्प भाजपा ने लिया था, उसे आगे भी और मजबूती के साथ जारी रखेंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular