Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित वैन ने आग ताप रहे लोगों को मारी टक्कर, पांच ग्रामीण...

अनियंत्रित वैन ने आग ताप रहे लोगों को मारी टक्कर, पांच ग्रामीण घायल

फतेहपुर (हि.स.) जिले में रविवार को कुहरे की धुंध में अनियंत्रित होकर एक वैन ने आग ताप रहे लोगों को रौंदते हुए घर में घुस गई। घटना में पांच ग्रामीण घायल हो गये, जिनमें दो घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव में औंग सकूरा मार्ग के किनारे अपने घर के सामने आग ताप रहे नरेश कुमार (38), भाई महेश कुमार (45), जांहवी (07), जांहवी की माँ शिवानी (35), श्रवण कुमार(40) के ऊपर अनियंत्रित वैन चढ़ते हुए घर से जा टकराई, जिसके शोर से आसपास के घरों से लोग दौड़कर बाहर आये। सभी घायलों को संभालते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने सभी घायलों को एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहां नरेश व महेश की हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। जयचंद भारती ने बताया कि घने कोहरे के चलते अनियंत्रित मारुति वैन लोगों के ऊपर चढ़ते हुये दीवार से जा टकराई है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular