Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत

आजमगढ़ (हि.स.)। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास सोमवार की देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह राहगीरों की सूचना पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मृतक तीनों युवक मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे।

एसपी सिटी पंकज पांडेय के अनुसार आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मोहल्ला निवासी फैयाज अहमद के घर पर 28 अक्तूबर को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी कलीम आसिफ और मदारपुर हुसैनपुर निवासी फैज सोमवार को सामान लेकर नेवादा आए थे। तीनों देर रात करीब 11 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। अभी वे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ं दरियाबाद पुल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। देर रात और सुनसान स्थान पर हादसा होने से लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह राहगीर जब इधर से गुजरे तो इसकी सूचना स्थानीयों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा।

RELATED ARTICLES

Most Popular