Wednesday, May 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अधेड़ युवक ने लगाई फांसी, मौत

 अधेड़ युवक ने लगाई फांसी, मौत

वाराणसी (हि.स.)। लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव स्थित एक आम के बगीचे में शनिवार को एक अधेड़ युवक ने शीशम के पेड़ की डाल में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

खेवशीपुर गांव निवासी लाल पटेल (48 वर्ष) पारिवारिक उलझन से तनाव में चल रहा था। आज सुबह वह अपने घर से कुछ दूर स्थित एक व्यक्ति के बगीचे में पहुंचा और शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद आसपास से गुजर रहे लोगों की नजर लटकते शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को पहचान कर परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पंचनामा आदि की कार्रवाही की। इस घटना से लाल पटेल की पत्नी विद्या देवी और बेटियां बेसुध दिखी। पड़ोसी महिलाएं उनको सांत्वना देने के लिए जुटी रही।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular