Thursday, August 20, 2026
Homeराज्यअदिति सिंह ने यूपी में भाजपा का दामन थामा तो पंजाब में...

अदिति सिंह ने यूपी में भाजपा का दामन थामा तो पंजाब में पति के टिकट पर संशय

-चार मौजूदा विधायकों का टिकट कटा

-पांच साल से मेहनत करने वालों ने उठाया बगावत का झंडा

चंडीगढ़ (हि.स.)। पंजाब के नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अंगद सिंह की पत्नी अदिति सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में भाजपा का दामन थाम लिया है। इसका असर पंजाब में दिखाई दे रहा है। अदिति सिंह रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक थीं।

हालही में भाजपा ज्वाइन की है, जिसके चलते पंजाब में कांग्रेस ने सिटिंग विधायक होने के बावजूद अंगद सिंह का टिकट होल्ड कर दिया है। पार्टी ने इस बार सुतराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्मल सिंह, अमरगढ़ के विधायक सुरजीत धीमान तथा फिरोजपुर देहाती की विधायक सतकार कौर तथा चार बार विधायक रहे समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों का टिकट काट दिया है।

कांग्रेस की इस सूची के साथ ही पंजाब में बगावत शुरू हो गई है। समराला से चार बार विधायक रहे अमरीक सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी ने बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर यहां के लोगों के साथ अन्याय किया है। वह बहुत जल्द बैठक बुलाकर फैसला करेंगे।

साहनेवाल से प्रबल दावेदार रही पंजाबी लोक गायिका सतविंदर बिट्टी ने कहा कि डेराबस्सी में तीन बार हारे हुए को टिकट दी गई है। नवजोत सिद्ध व पार्टी का नेतृत्व केवल मंच पर भाषणों के माध्यम से ही महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं जबकि वास्तविकता यह नहीं है।

सुनाम से कांग्रेस के लिए पांच साल से मेहनत कर रही दमनप्रीत बाजवा ने भी पार्टी के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि विधायक धीमान का बेटा यहां कभी नहीं आया है। उसका इस क्षेत्र से कोई सरोकार नहीं है। इसके बावजूद उसे टिकट देकर कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया गया है।

संजीव/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular