Sunday, September 13, 2026
Homeव्यापारअडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का मुनाफा 12.94 फीसदी घटा

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का मुनाफा 12.94 फीसदी घटा

– एपीएसईजेड का मुनाफा 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली (हि.स.)। निजी क्षेत्र की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिंसबर) में एपीएसईजेड का मुनाफा 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1,535.28 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

शेयर बाजारों को मंगलवार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,535.28 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की एकीकृत कुल आय बढ़कर 5,051.17 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,713.37 करोड़ रुपये रही थी।

एपीएसईजेड की ओर से जारी बयान के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,507.18 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,924.30 करोड़ रुपये रहा था।

एपीएसईजेड देश की सबसे बड़ी एकीकृत लॉजिस्टिक्स और अडाणी समूह की कंपनी है। हिंडनबर्ग की जारी एक रिपोर्ट के बाद समूह की इस कंपनी के शेयरों में पिछले हफ्ते भारी गिरावट आई थी।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular