जौनपुर (हि.स.)। जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 32 वर्षीय स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
शाहगंज क्षेत्र के गठना गांव निवासी आशीष कुमार यादव पुत्र विशु चन्द यादव किसी काम से सिरकोनी की तरफ आया था। उक्त स्थान पर सीएनजी पेट्रोल टंकी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने आशीष की स्कूटी पर टक्कर मार दिया। जिससे गिरकर आशीष गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसका पता चल सका। सूचना उसके परिजनों को भेज दी गयी है। वहीं दूसरी तरफ बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के समीप रविवार की रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जौनपुर से बदलापुर की तरफ जा रहे करीब 22 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर बक्शा नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सोमवार को इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर रणवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।
विश्व प्रकाश
