Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअग्निपथ के विरोध में आये छात्र और युवा,जमकर प्रदर्शन

अग्निपथ के विरोध में आये छात्र और युवा,जमकर प्रदर्शन

अग्निपथ पर रायबरेली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन , शहर छावनी में तब्दील

रायबरेली(हि. स.)। अग्निपथ योजना के विरोध की हवा ज़िले में भी पहुंच गई,शनिवार को छात्रों व युवाओं ने इसके विरोध में जमकर प्रदर्शन किया । छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।शहर के चप्पेक्षचप्पे पर पुलिस की चौकसी है और रेलवे व बस स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की सूचना दी थी । जिसको लेकर शनिवार सुबह से ही पुलिस फोर्स मुस्तैद था । इस बीच जिले के फिरोज गांधी डिग्री कालेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर सैकड़ों की संख्या में छात्र एकत्र हो गए । अग्निपथ योजना विरोधी पोस्टर लिए छात्रों ने जमकर नारेबाजी की । सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी वंदना सिंह मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत किया है । छात्रों की ओर से एक ज्ञापन भी दिया गया है । जिसमे अग्निपथ योजना को वापस लेने की अपील की गई है।

शहर के प्रमुख स्थलों के साथ साथ रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । इसके अलावा डिग्री कालेज चौराहा , बस स्टेशन , सिविल लाइन आदि स्थानों पर भी पुलिस तैनात है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थानीय पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर चौकस है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular