Friday, April 17, 2026
Homeमनोरंजनअगले साल जनवरी में आएगी किंग खान की 'पठान'

अगले साल जनवरी में आएगी किंग खान की ‘पठान’

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के फैंस उनकी आगामी फिल्म पठान का लंबे सम समय से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का यह इंतजार खत्म करते हुए आखिरकार बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक छोटा से टीजर आउट करते हुए इसकी घोषणा की। टीजर में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण शाहरुख का परिचय कराते दिखते हैं। हालांकि इस फर्स्ट टीजर में शाहरुख का लुक सामने नहीं आया है, सिर्फ उनकी हल्की सी झलक दिखाई पड़ती है।

शाहरुख खान ने भी इस टीजर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- “मुझे पता है देरी हुई है.. लेकिन ये तारीख याद रखें.. पठान का समय अब शुरू हो रहा है। 25 जनवरी 2023 को आपसे सिनेमाघरों में मिलता हूं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में फिल्म रिलीज होगी।” फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। इस ऐलान के साथ ही ट्विटर पर पठान, किंग इज बैक, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम ट्रेंड कर रहे हैं। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं।

शाहरुख खान लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जीरो’ 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह अब पठान में नजर आने वाले हैं।

कुसुम/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular