Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश ने बूथ हारने वालों के हाथ सौंपी सपा सदस्यता अभियान की...

अखिलेश ने बूथ हारने वालों के हाथ सौंपी सपा सदस्यता अभियान की कमान

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया है। यह फैसला अभियान को गति देने के लिए प्रभारी बनाये जाने के बाद शनिवार को गलत साबित होता दिख रहा है। इसके पीछे 18 प्रभारियों में शामिल कई पार्टी नेताओं के बीते चार चुनावों में पैतृक बूथ हारने के क्रम से साफ हो रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी की सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए 18 प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन नामों में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो बीते चार चुनावों में अपने पैतृक बूथों से जनता के दिलों में न ही जगह बना सके और न बूथ ही जीत सके। ऐसे में अखिलेश के सदस्यता अभियान को लेकर प्रभारी बनाए जाने का निर्णय गलत साबित होता दिख रहा है।

सपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी 5 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। आज पार्टी अध्यक्ष ने अभियान को तेज करने के लिए 18 प्रभारियों के नाम फाइनल कर सूची जारी की है। इन नामों में नरेश उत्तम, स्वामी प्रसाद मौर्य, इन्द्रजीत सरोज, रामअचल राजभर, नरेन्द्र वर्मा, महबूब अली, दयाराम पाल, किरन पाल कश्यप, अरविन्द सिंह गोप, अरविन्द कुमार सिंह, संजय लाठर, शशांक यादव, मिठाई लाल भारतीय, रामआसरे विश्वकर्मा, राजेश कुशवाहा, केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिशचन्द्र व प्रो. बी. पांडेय शामिल हैं।

सूची में शामिल सपा नेताओं का बीते कई चुनाव में कोई खास असर प्रचार के बावजूद नहीं देखने को मिल रहा है और न ही जनता के बीच में इनकी लोकप्रियता ही बड़ी है। ऐसे में अखिलेश यादव का इन्हें प्रभारी बनाने का निर्णय कितना सही साबित होगा, इसकी तस्वीर तो अभियान के बाद ही साफ हो सकेगी।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular