Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश ने गाजीपुर के कार्यकर्ताओं से किया संवाद, कहा किसान की मेड़...

अखिलेश ने गाजीपुर के कार्यकर्ताओं से किया संवाद, कहा किसान की मेड़ तोड़ने की हो रही साजिश

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की आर्थिक नीतियों से किसान दुःखी है, वह आत्महत्या कर रहा है। नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है। गरीबी, महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए कोई सहारा नहीं है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को उनका हक मिलेगा, उनकी तमाम समस्याओं का समाधान होगा और नौजवानों के लिए रोटी-रोजगार की व्यवस्था होगी।

अखिलेश शुक्रवार को गाजीपुर के किसानों, नौजवानों तथा बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं से वीड़ियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा यह किसान चौपाल वास्तव पहली वर्चुअल रैली बन गई है। इस संवाद कार्यक्रम में किसानों, नौजवानों ने अपनी तमाम परेशानियों के बारे में चर्चा की।
अखिलेश ने कहा कि पूरे देश में किसान आंदोलित है। किसान को जो लाभप्रद लागत मूल्य मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। किसान की आय दोगुनी करने का वादा, खोखला वादा ही रहा। उन्होंने कहा भाजपा किसान विरोधी है, वे खेती के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। किसान की मेड़ तोड़ने की साजिश हो रही है। भाजपा ने जो विधेयक पास किया है उससे छोटी जोत वाले किसानों का भला नहीं होगा। बाजार में व्यापारी किसान की फसल ले लेंगे, वे मुनाफा नहीं देंगे। किसानों को बाजार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। उनकी मदद करना सत्तारूढ़ सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में जब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बन रहा था तब उससे गाजीपुर, बलिया को भी जोड़ा जाना था। समाजवादी सरकार गाजीपुर को लखनऊ, नोएडा, दिल्ली तक सीधे जोड़ने के लिए सड़क बना रही थी। अखिलेश ने कहा कि गाजीपुर से उनका पुराना रिश्ता है। जनता का समर्थन जुटाने में हमेशा पूर्वांचल ने ही अग्रणी भूमिका निभाई है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular