Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं : नन्दी

अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं : नन्दी

-अखिलेश ने जीआईएस पर उठाया सवाल, मंत्री नन्दी ने दिया करारा जवाब

प्रयागराज (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन पर सवाल उठाते हुए किए गए ट्वीट का उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने करारा जवाब दिया है। जिसमें अखिलेश यादव ने कहा है कि बस का किराया 24 प्रतिशत बढ़ाकर भाजपा सरकार इन्वेस्टमेंट समिट का खर्च जनता की जेब से निकालना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अखिलेश जी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी दृष्टिहीन और दिशाहीन सपा सरकार में जनता की गाढ़ी कमाई सैफई महोत्सव में किस तरह लुटाई जाती थी, ये प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है।

नन्दी ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री होकर ऐसी बेतुकी और बुद्धिहीन बातें बताती हैं कि विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं। अच्छा होगा अपने गिरेबान मे झांकिये और प्रदेश को सालों तक अंधेरे मे रखने के अपराध का पश्चाताप करते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगिए।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular