Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय शूटर शाहज़ार रिजवी सड़क हादसे में घायल

अंतर्राष्ट्रीय शूटर शाहज़ार रिजवी सड़क हादसे में घायल

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना विजयनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से हुंडई वर्ना कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में अंतर्राष्ट्रीय शूटर शाहज़ार रिजवी और उनका ड्राइवर घायल हो गए। गनीमत रही कि दोनों को ही मामूली चोट आई। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। विजय नगर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

शाहज़ार रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के खिलाड़ी है और कई अंतर्राष्ट्रीय पदक भी जीत चुके हैं।सन 2018 में मेक्सिको में आयोजित हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शाहजार रिजवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत की तरफ से खेलते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। जिसके बाद वे विश्व रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गए थे।

विजय नगर थाना प्रभारी योगेंद्र मालिक ने बताया कि जनपद मेरठ के मवाना खुर्द निवासी शाहज़ार रिजवी अपनी ह्युंडई वर्ना कार से दिल्ली से मेरठ जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही सुबह करीब नेशनल हाइवे 9 विजय नगर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी कार काफी दूर तक घिसटते हुए डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि टक्कर लगते ही उनकी कार के एयरबैग खुल गए और ड्राइवर एवं वह खुद बाल-बाल बच गए। फिर भी उन्हें मामूली चोट आई है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular