Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महारानी लक्ष्मी बाई का किया नमन

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महारानी लक्ष्मी बाई का किया नमन

-नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने की महिलाओं के समान अवसर, नेतृत्व, सुखद समन्वय और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना

वाराणसी(हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने भदैनी स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर जाकर उनकी विशाल मूर्ति की आरती उतारी और उनके साहस और पराक्रम को नमन किया।

इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ऐसी ही एक शख्सियत थीं जिन्होंने न सिर्फ अपने जीवन काल में लोगों को प्रेरित किया बल्कि आज तक वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारतवर्ष को निडरता का पाठ पढ़ाने वाली, अमरत्व की राह दिखाने वाली महारानी महिलाओं के लिए एक आदर्श है। एक महिला, जो मात्र 25 वर्ष की आयु में अपने पति और पुत्र को खोने के बाद भी अंग्रेजों को युद्ध के लिए ललकारने का जज्बा रखती हों, वह निसंदेह हर मानव के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। आयोजन के दौरान नमामि गंगे की महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। इसके बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर “सबका साथ हो गंगा साफ हो” का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में पुष्पलता वर्मा, बीना गुप्ता, सारिका गुप्ता, कीर्तन बरनवाल भी उपस्थित रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular