37 2

स्कूलों में फिर खेले जाएंगे ये 75 पारंपरिक भारतीय खेल

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। यदि आप स्कूल में पढ़ रहे हैं और अब तक क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो और राजा मंत्री-चोर सिपाही जैसे खेलों से परिचित नहीं हैं, तो अब आपको पारंपरिक भारतीय खेलों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आधुनिकता और तकनीक के इस युग में तेजी से लुप्त हो रहे इन पारंपरिक खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय ने एक नई पहल शुरू की है। इस योजना के तहत देशभर के स्कूलों में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा, विशेष रूप से ऐसे खेल जिन्हें समूह में खेला जाता है। माना जा रहा है कि इससे बच्चों में सामाजिक जुड़ाव की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी। देश के विभिन्न हिस्सों में सदियों से खेले जा रहे लगभग 75 भारतीय खेलों को इस अभियान के तहत पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें खो-खो, लट्टू, कबड्डी और गिल्ली-डंडा जैसे लोकप्रिय खेल भी शामिल हैं, जो न केवल भारत के विभिन्न राज्यों में खेले जाते हैं, बल्कि कुछ विदेशी देशों में भी लोकप्रिय हैं।

यह भी पढें : UP : अब आसान नहीं होगा नारकोटिक्स दवाएं खरीदना!

स्कूलों में लागू होंगे नए मानक नियम
मंत्रालय ने कबड्डी जैसे खेलों के लिए एक स्टैंडर्ड नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि इन खेलों को अधिक संगठित और अनुशासित रूप में खेला जा सके। इस पहल में संबंधित खेलों के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। अब तक कबड्डी, गिल्ली-डंडा, खो-खो और लट्टू जैसे खेलों के नियम तय कर लिए गए हैं और इन खेलों को खेलते हुए वीडियो भी अपलोड किए जा चुके हैं।

यह भी पढें : इस राज्य में होगा 10 लाख तक कैशलेस इलाज

बच्चों को भारतीय खेलों से जोड़ने की योजना
मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बच्चों को भारतीय परंपराओं से जोड़ना और उनमें शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना है। स्कूलों में शारीरिक शिक्षा और योग शिक्षकों को इन खेलों से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही, स्कूल स्तर पर इन खेलों से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर बच्चों में रुचि बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। इस पहल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए कदमों से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढें : भारतीय चुनाव प्रक्रिया से ट्रंप प्रभावित, बड़े बदलावों का ऐलान

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

error: Content is protected !!