Friday, December 5, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरसशस्त्र सीमा बल के जवान बॉर्डर के सजग प्रहरी : प्रकाश चंद्र

सशस्त्र सीमा बल के जवान बॉर्डर के सजग प्रहरी : प्रकाश चंद्र

एसएसबी जवानों के साथ सीमा जागरण मंच ने मनाया रक्षाबंधन

इंडो नेपाल बॉर्डर पर जवानों को बहनों ने बांधी राखी
संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता
बलरामपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में इंडो नेपाल बॉर्डर के कोयलाबासा में सशस्त्र सीमा बल के शिविर में रक्षाबंधन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी ने एसएसबी जवानों के कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए देश की सुरक्षा व अखंडता को बनाए रखने की कामना की है।
कार्यक्रम सीमा जागरण मंच के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यक्रम के विशेष आयोजक भाजपा नेता प्रकाश चंद्र मिश्रा रहे हैं उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल के जवानों एवं बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर गर्व अनुभूति हो रही है।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक जितेंद्र ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों को राखी त्यौहार की बधाई देते हुए उन्हें देश की सरहद की रक्षा का आभार जताया है। कार्यक्रम का संचालन तुलसीपुर नगर कार्यवाह अध्यक्ष श्याम सुंदर एवम जितेंद्र कुमार ने किया। सर्वप्रथम भाजपा नेता प्रकाश चंद्र मिश्रा एवं सीमा जागरण मंच अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने कमांडेंट गिरजानंद को रक्षाबंधन पर देश के सरहद की सुरक्षा एवं जवानों के त्याग पर आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यक्रम के दौरान कार्यध्यक्ष उत्सवानंद मिश्रा महिला प्रमुख डॉक्टर पम्मी पांडेय जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी प्रतिनिधि एवं सीमा जागरण मंच के उपाध्यक्ष श्याम मनोहर तिवारी महामंत्री संजय यादव अवध प्रांत मंत्री रामकृपाल शुक्ला मंत्री आलोक पाठक अजय वीर सिंह कोषाध्यक्ष बालक राम मिश्रा सहित सुनीता सिंह शेफाली सिंह रिंकी तिवारी अभिजीत त्रिपाठी सुनील सिंहआदि सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है सशस्त्र सीमा बल की बहनों ने सीमा जाकर मंच के पदाधिकारी के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा है वही सीमा जागरण मंच की महिला बहनों ने जवानों के कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है साथ ही साथ देश की सुरक्षा एवं अखंडता को बनाए रखने की कामना की है ।इंडो नेपाल सीमा के एस एम बी शिविर में सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी ने बहनों के साथ राखी त्यौहार मना कर न केवल उनके हौसले को बढ़ाया है बल्कि उन्हें अपने परिवार की कमी नहीं होने दी है। एसएसबी कमांडेंट ने सीमा जागरण मंच के कार्यक्रम की सराहना करते हुए रक्षाबंधन पर देश की सुरक्षा अखंडता को सदैव बनाए रखने का संकल्प लिया है। इस दौरान सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी सहित सशस्त्र सीमा बल के जवान मौजूद रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular