Saturday, July 12, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसरोज मछलीशहर से फिर बने भाजपा प्रत्याशी

सरोज मछलीशहर से फिर बने भाजपा प्रत्याशी

जौनपुर (हि.स.)। लोकसभा मछलीशहर से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से मछली शहर लोकसभा सीट से पुनः भोलानाथ सरोज पर विश्वास जताया है।बुधवार को जारी लिस्ट में सरोज का नाम घोषित किया गया है। भोलानाथ सरोज मूल रूप से जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मदारडीह गांव के रहने वाले हैं।एक जनवरी 1961 को जन्मे भोलानाथ सरोज ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 2014 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से किया था।2014 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद ने भोलानाथ सरोज को हरा दिया था।

लोकसभा 2019 के चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित रूप से रामचरित्र निषाद का टिकट काटकर उस दौरान दो सप्ताह पूर्व भाजपा में शामिल हुए भोलानाथ सरोज को दे दिया।2019 लोकसभा चुनाव में भोलानाथ सरोज अपने निकटतम प्रत्याशी बसपा गठबंधन के त्रिभुवन राम को 181 मतों से हराकर संसद भवन पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के विश्वास पर खरे उतरे।

विश्व प्रकाश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular