Monday, November 10, 2025
Homeमनोरंजनयोगी की जिंदगी पर बन रही फिल्म में यह होगा हीरो!

योगी की जिंदगी पर बन रही फिल्म में यह होगा हीरो!

मनोरंजन डेस्क

मुम्बई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाने का एलान बुधवार को बुधवार को किया गया है। फिल्म का नाम ’अजय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ है। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ’द मांक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है। फिल्म के ऐलान के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है। मोशन पोस्टर में अभिनेता अनंत जोशी को योगी आदित्य नाथ के तौर पर दिखाया गया है। बैकग्राउंड में परेश रावल की आवाज सुनी जा सकती है, जो कहते हैं, ’वो कुछ नहीं चाहता था, सब उसको चाहते थे। जनता ने उसको सरकार बना दिया।’ जानकारों के मुताबिक फिल्म में दिखाया गया है कि योगी आदित्यनाथ लोगों की सेवा के लिए दुनिया को त्याग देते हैं।

यह भी पढें : जो फिल्म भारत में बैन, UK से ऑस्कर में भेजी गई!

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का शीर्षक काफी हद तक योगी आदित्यनाथ के जन्म के नाम अजय सिंह बिष्ट से प्रेरित है। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म को दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखा है। फिल्म के म्यूजिक को मीट ब्रोस ने तैयार किया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक रवींद्र गौतम ने कहा, ’हमारी फिल्म हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ये फिल्म उत्तराखंड के एक दूरदराज के गांव के साधारण लड़के की कहानी को दर्शाती है। इसके बाद अपनी मेहनत और लगन से भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प, विश्वास और नेतृत्व की है, और हमने इसे बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। ये फिल्म उनके असाधारण जीवन के साथ न्याय करती है।“ ’महारानी टू’ फेम रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित, ’अजयः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म में दिनेश लाल यादव, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा भी हैं।

यह भी पढें : भारतीय चुनाव प्रक्रिया से ट्रंप प्रभावित, बड़े बदलावों का ऐलान

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular