Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की पीड़ा, लगाया मरहम

 मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की पीड़ा, लगाया मरहम

गोरखपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन जनता दर्शन कार्यक्रम में आये लोगों की पीड़ा सुनी। उनके दुखते रग पर आश्वासन का मरहम लगाया और हर पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को लगभग 1200 करोड़ की लगात से बनने वाले एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया था। इस एथेनॉल प्लांट के क्रियाशील होने के बाद 01 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

रविवार को जनता दरबार लगाने के बाद मुख्यमंत्री योगी को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करनी है। इसकी शुरुआत वे गोरखनाथ मंदिर से करेंगे। इससे पहले सीएम योगी, मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम का हिस्सा बने। लोगों की पीड़ा सुनी और उस पर आश्वासन का मरहम लगाया। उन्होंने हर पीड़ित को न्याय दिलावाने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में पीड़ितों की भारी भीड़ दिखी। समस्याओं को सुनकर योगी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए।

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी मोतीराम अड्डा में विशाल वेयरहाउस का उद्घाटन करेंगे। यह वेयरहाउस लगभग 01.23 लाख वर्गफुट में बनाया गया है। वेयरहाउस की परियोजना में 30 करोड़ का निवेश हुआ है। इस परियोजना से लगभग 01 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा। वेयरहाउस का निर्माण मेसर्स श्री एसोसिएटस के द्वारा करवाया गया है।

डॉ. आमोदकांत/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular