Thursday, December 11, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमां ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो किशोर ने...

मां ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो किशोर ने लगा ली फांसी

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना भोजपुर को ग्राम नाहली में एक 15 वर्षीय युवक ने शराब के लिए मां द्वारा रुपये न देने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शनिवार को आसिफ पुत्र फारुख की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल थाना भोजपुर पुलिस टीम व फोरेंसिक यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किये गये थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम से मृत्यु का कारण फंदे से लटकना पाया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में परिजनों से भी पूछताछ की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक आसिफ को शराब पीने की लत थी तथा वह अपने परिजनों से पैसे मांगता था और शराब पीता था। 24 मई को भी सुबह वह अपने घर से पैसे लेकर गया और अपने साथियों के साथ शराब पी थी। दोपहर में उसने पुन: अपनी मां से पैसे मांगे थे जिस पर उसकी मां ने उसे डांटा था। परिजनों के जुम्मे की नमाज पढ़ने जाने के दौरान आसिफ ने घर मे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। जब परिजन वापस आये तो उन्होंने आसिफ को फंदे से लटकता पाया तथा उसके शव को नीचे उतारा। इस घटना से परिजन डर गये थे, जिस कारण उन्होने पुलिस को तत्समय सभी तथ्यों की जानकारी नहीं दी थी।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular